ताजा खबरें | सरकार ने नहीं उठाया हाउडी मोदी कार्यक्रम का खर्च: विदेश मंत्रालय
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिकी शहर ह्यूस्टन में पिछले साल सितंबर महीने में आयोजित किए गए ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम का खर्च उसने नहीं वहन किया था और इसका आयोजन अमेरिका स्थित एक गैर-लाभकारी संगठन ने किया था।
नयी दिल्ली, 17 सितंबर सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिकी शहर ह्यूस्टन में पिछले साल सितंबर महीने में आयोजित किए गए ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम का खर्च उसने नहीं वहन किया था और इसका आयोजन अमेरिका स्थित एक गैर-लाभकारी संगठन ने किया था।
वर्ष 2019 में 22 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ह्यूस्टन के एक स्टेडियम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ 50,000 भारतीय-अमेरिकी लोगों को संबोधित किया था।
यह भी पढ़े | विदेश की खबरें | नवेलनी के कमरे से नर्व एजेंट के निशान वाली बोतल मिली थी: सहयोगियों ने किया दावा.
विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया, ‘‘अमेरिका स्थित एक गैर-लाभकारी संगठन ‘टेक्सास इंडिया फोरम इंक’ ने 22 सितंबर, 2019 को ह्यूस्टन में एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसका शीर्षक था ‘‘हाउडी मोदी! शेयर्ड ड्रीम्स, ब्राइट फ्यूचर्स।’’
यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार ने इस कार्यक्रम के आयोजकों को धनराशि प्रदान की है, मुरलीधरन ने कहा, ‘‘नहीं’’।
यह भी पढ़े | देश की खबरें | कृषि संबंधी विधेयकों से किसान बर्बाद हो जाएंगे, प्रदेशों का भी नुकसान होगा: कांग्रेस.
उन्होंने कहा कि टेक्सास इंडिया फोरम इंक के अध्यक्ष जुगल मालानी थे, जो भारतीय समुदाय के सदस्य हैं और टेक्सास में रहते हैं।
मंत्री ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री ने अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान आयोजकों के निमंत्रण पर कार्यक्रम में भाग लिया और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों और उनके कई निर्वाचित प्रतिनिधियों के एक जनसमूह को संबोधित किया। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)