सरकार NHAI के इनविट बॉन्ड में खुदरा हिस्सेदारी को दोगुना करने पर विचार कर रही: नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अवसंरचना निवेश न्यास (इनविट) बॉन्ड में खुदरा हिस्से को दोगुना करके 50 प्रतिशत किया जाएगा.
मुंबई, 12 नवंबर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अवसंरचना निवेश न्यास (इनविट) बॉन्ड में खुदरा हिस्से को दोगुना करके 50 प्रतिशत किया जाएगा.
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यहां डिजिटल माध्यम से आयोजित एक बैठक में कहा कि इनविट को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और देश का हर आम नागरिक बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण में मदद करके राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभा सकता है. यह भी पढ़ें : Himachal Pradesh Election 2022: मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं- प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं से कहा
उन्होंने कहा, ‘‘हमने इनविट बॉन्ड का 25 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रखा है. हम अब इस सीमा को बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की योजना बना रहे हैं.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2022 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

