देश की खबरें | भारत-चीन सीमा पर संकट के समय सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछ नहीं हट सकती: सोनिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लद्दाख में चीनी सेना की घुसपैठ को लेकर शुक्रवार को कहा कि आज जब सीमा पर संकट की स्थिति है तो ऐसे समय सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती।

नयी दिल्ली, 26 जून कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लद्दाख में चीनी सेना की घुसपैठ को लेकर शुक्रवार को कहा कि आज जब सीमा पर संकट की स्थिति है तो ऐसे समय सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती।

उन्होंने यह सवाल भी किया जब चीन की सेना भारत की भूभागीय अखंडता का उल्लंघन कर रही है तो क्या ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विश्वास में लेंगे?

यह भी पढ़े | हरियाणा सरकार राज्य में निजी अस्पतालों / मेडिकल कॉलेजों में कोरोना जांच की कीमत को किया निर्धारित: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सोनिया ने गलवान घाटी में शहीद हुए 20 जवानों के सम्मान में कांग्रेस की ओर से ‘शहीदों को सलाम दिवस’ मनाए जाने के मौके पर एक वीडियो संदेश में यह भी कहा कि कांग्रेस भारतीय सेना और सैनिकों के साथ मजबूती से खड़ी है।

उन्होंने कहा, ‘‘सैनिकों के शौर्य को नमन करने के लिए पूरे देश में कांग्रेसजन और देश के नागरिक ‘शहीदों को सलाम दिवस’ मना रहे हैं। मैं खुद को उनके साथ जोड़ती हूं।’’

यह भी पढ़े | तबलीगी गतिविधियों से जुड़े विदेशियों को काली सूची में रखने के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 29 जून को होगी सुनवाई.

कांग्रेस की शीर्ष नेता ने कहा, ‘‘लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी घुसपैठ को रोकते हुए हमारे 20 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए । देश उनके बलिदान के लिए सदैव आभारी रहेगा। हमें हमारे सैनिकों और सेना पर नाज है। देश सुरक्षित है क्योंकि हमारी सेना प्राणों की आहुति देकर भी देश की हिफाजत करती है।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारी सेना और सैनिकों के प्रति आदरभाव प्रकट करते हुए मजबूती के साथ खड़े रहने के संकल्प को दोहराती है।

सोनिया ने कहा, ‘‘आज जब भारत चीन सीमा पर संकट की स्थिति है तो केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती।’’

सोनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि हमारी सीमा में कोई घुसपैठ नहीं हुई, लेकिन दूसरी तरफ रक्षा मंत्री और विदेश मंत्रालय बड़ी संख्या में चीनी सैनिकों की मौजूदगी और अनेकों बार चीनी घुसपैठ की चर्चा करते हैं। हमारी फौज के जनरल, रक्षा विशेषज्ञ और समाचार पत्र उपग्रह से ली गई तस्वीरें दिखाकर चीनी घुसपैठ की पुष्टि कर रहें हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया, ‘‘आज जब हम शहीदों को नमन कर रहे हैं तो देश जानना चाहता है कि अगर चीन ने लद्दाख में हमारी सरमजमीं पर कब्जा नहीं किया तो फिर हमारे 20 सैनिकों की शहादत क्यों और कैसे हुई?’’

उन्होंने यह भी पूछा, ‘‘चीन के सैनिकों द्वारा लद्दाख इलाके में कब्जा की गई हमारी सरजमीं को मोदी सरकार कैसे और कब वापस लेगी? क्या चीन द्वारा गलवान घाटी और पेगोंग सो इलाके में नए निर्माण और नए बंकर बनाकर हमारी भूभागीय अखंडता का उल्लंघन किया जा रहा है? क्या प्रधानमंत्री इस विषय पर देश को विश्वास में लेंगे?’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आज पूरा देश सेना और सैनिकों के साथ खड़ा है। सरकार को चाहिए कि वह भारतीय सेना को पूरा सहयोग, समर्थन और ताकत दे। यही सच्ची देशभक्ति है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान