देश की खबरें | सरकार ने अफगानिस्तान की महिला सांसद को वापस भेजने पर अपनी गलती मानी: खड़गे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने अफगानिस्तान की एक महिला सांसद को दिल्ली हवाई अड्डे से वापस भेजे जाने पर सर्वदलीय बैठक के दौरान अपनी गलती स्वीकार की।

नयी दिल्ली, 26 अगस्त राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने अफगानिस्तान की एक महिला सांसद को दिल्ली हवाई अड्डे से वापस भेजे जाने पर सर्वदलीय बैठक के दौरान अपनी गलती स्वीकार की।

सर्वदलीय बैठक के बाद खड़गे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बैठक में हमने महिला सांसद को वापस भेजने का मुद्दा उठाया। उन्होंने (जयशंकर ने) कहा कि यह एक गलती थी औेर भविष्य में ऐसा नहीं होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बैठक में कई मुद्दे उठाये गए और विदेश मंत्री ने उनका जवाब दिया। अब हमें देखना होगा कि इनमें से कितने का क्रियान्वयन होता है।’’

खड़गे ने कहा, ‘‘हम एकजुट होकर बात करना चाहते हैं। सभी दलों ने यही राय जाहिर की है।’’

उल्लेखनीय है कि हाल में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जा करने की पृष्ठभूमि में, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को उस देश के ताजा हालात के बारे में जानकारी दी । जयशंकर ने कहा कि सरकार वहां से भारतीयों को वापस लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है जहां स्थिति ‘गंभीर’ है।

तालिबान को लेकर भारत के रुख के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि अफगानिस्तान में स्थिति ठीक नहीं हुई है, इसे ठीक होने दीजिए । उन्होंने कहा, ‘‘ आपको संयम रखना होगा । वहां स्थिति ठीक होने दें । ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी