देश की खबरें | गोरहे के अंगरक्षकों ने मुझे धक्का देकर किनारे किया: शिवसेना(उबाठा) विधायक सरदेसाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उबाठा) के विधायक वरुण सरदेसाई ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरहे जब अपने कार्यालय की ओर जा रही थीं, तो उनके अंगरक्षकों ने उन्हें धक्का देकर किनारे कर दिया।
मुंबई, 10 जुलाई शिवसेना (उबाठा) के विधायक वरुण सरदेसाई ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरहे जब अपने कार्यालय की ओर जा रही थीं, तो उनके अंगरक्षकों ने उन्हें धक्का देकर किनारे कर दिया।
कथित घटना से नाराज सरदेसाई सुरक्षाकर्मियों से पूछते नजर आए, ‘‘क्या वह यहां आतंकवादी हैं? यह फिर से हुआ है!’’
गोरहे ने सरदेसाई से कहा कि वह सुरक्षाकर्मियों से बात करेंगी। उन्होंने वहां से गुजरते हुए कहा, ‘‘मैं आपसे विनम्रता से पूछ रही हूं, लेकिन आप चिल्ला रहे हैं।’’
शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे के रिश्तेदार सरदेसाई ने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘नीलम गोरहे के एक सुरक्षाकर्मी ने उन्हें रास्ता देने के लिए मुझे धक्का दे दिया। यह पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना हुई है। पिछली बार उनके एक सुरक्षाकर्मी ने विधानमंडल परिसर की सीढ़ियों पर ऐसा किया था।’’
विधायक ने हालांकि यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि यह जानबूझकर किया गया था।
सरदेसाई ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया, लेकिन विधान भवन के प्रवेश द्वार से अंदर जाने का एक ही रास्ता है। अगर सुरक्षाकर्मी किसी विधायक को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते, तो हर विधायक को एक बैज दिया जाता है। उन्हें कम से कम उसे पहचानना तो चाहिए।’’
उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, ‘‘सुरक्षाकर्मी वरिष्ठ सदस्यों को एक विमान उपलब्ध करा सकते हैं ताकि हमें इस तरह के अपमान का सामना न करना पड़े।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

