जरुरी जानकारी | गूगल ने कहा, जीमेल सेवा हो रही बहाल, जल्द ही सभी की समस्याओं का हो जायेगा समाधान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गूगल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी जीमेल सेवा को कुछ उपयोकर्ताओं के लिए बहाल कर दिया गया है और निकट भविष्य में सभी प्रभावितों की समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा।

नयी दिल्ली, 20 अगस्त गूगल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी जीमेल सेवा को कुछ उपयोकर्ताओं के लिए बहाल कर दिया गया है और निकट भविष्य में सभी प्रभावितों की समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा।

दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आज सुबह से जीमेल सेवा का इस्तेमाल करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े | Adhir Ranjan Chaudhry: कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अध्यक्ष ओम बिरला को लिखा पत्र, संसद की कार्यवाही में वर्चुअल माध्यम शामिल होने की मांगी अनुमति.

इस दौरान उपयोगकर्ताओं ने लॉगइन न कर पाने, एटैचमेंट नहीं होने और संदेश पाने में दिक्कत आने जैसी शिकायतें की हैं।

जीसूट स्टेटस डैशबोर्ड ने बृहस्पतिवार सुबह बताया कि कंपनी जीमेल में समस्या की रिपोर्ट पर जांच कर रही है। शबोर्ड गूगल की विभिन्न सेवाओं के प्रदर्शन के बारे में जानकारी देता है।

यह भी पढ़े | Northeast Frontier Railway Recruitment 2020: रेलवे में अप्रेंटिस पद के लिए 4499 भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई.

जीसूट ने 1510 बजे (अंतरराष्ट्रीय मानक समय) अपनी ताजा जानकारी में कहा, ‘‘कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए जीमेल सेवा बहाल की जा चुकी है, और हमें निकट भविष्य में सभी उपयोगकर्ताओं के लिए समाधान की उम्मीद है। गौरतलब है कि यह समयसीमा अनुमानित है और इसमें बदलाव हो सकता है।’’

कंपनी ने पिछले कुछ घंटों के दौरान इस समस्या के बारे में कई बार जानकारी दी, जिसमें पहले कहा गया कि वह मामले की जांच कर रही है और फिर उपयोगकर्ताओं को ईमेल भेजने, ड्राइव में फाइल बनाने, गूगल चैट में संदेश भेजने जैसी समस्याएं पेश आने के बारे में बताया गया।

डैशबोर्ड के अनुसार, गूगल ड्राइव, गूगल डॉक्स और गूगल मीट जैसी गूगल की अन्य सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

गूगल ने हालांकि, यह नहीं बताया है कि इससे कितने उपयोगकर्ता प्रभावित हुये हैं, अथवा किन स्थानों के उपयोगकर्ता प्रभावित हुये हैं।

हालांकि, डाउनडिटेक्टर के मुताबिक भारत सहित विभिन्न स्थानों पर लोग प्रभावित हुए हैं। डाउनडिटेक्टर पर उपयोगकर्ताओं ने लॉगइन न कर पाने, एटैचमेंट नहीं होने और संदेश पाने में दिक्कत आने जैसी शिकायतें की हैं।

ट्विटर पर लोगों ने ‘हैशटैग जीमेल’ के साथ अपनी समस्याओं को साझा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\