जरुरी जानकारी | गूगल ने अक्टूबर में भारत में 48,594 सामग्रियां अपने मंच से हटाईं: अनुपालन रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गूगल को अक्टूबर में उपयोगकर्ताओं से 24,569 शिकायतें मिलीं और कंपनी ने इसके आधार पर 48,594 सामग्रियों को अपने मंच से हटाया। प्रौद्योगिकी कंपनी ने अपनी मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक दिसंबर गूगल को अक्टूबर में उपयोगकर्ताओं से 24,569 शिकायतें मिलीं और कंपनी ने इसके आधार पर 48,594 सामग्रियों को अपने मंच से हटाया। प्रौद्योगिकी कंपनी ने अपनी मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

उपयोगकर्ताओं से मिली शिकायतों पर कार्रवाई करने के अलावा गूगल ने स्वचालित व्यवस्था के तहत नीतियों के अनुरूप नहीं पायी गयी 3,84,509 सामग्रियों को हटाया।

गूगल को सितंबर महीने में उपयोगकर्ताओं से 29,842 शिकायतें मिली थीं और कंपनी ने इसके आधार पर 76,967 सामग्रियों को अपने मंच से हटाया। इसके अलावा स्वचालित व्यवस्था के तहत 3,84,509 सामग्रियों को हटाया।

अमेरिकी कंपनी ने मई में प्रभाव में आये भारत के सूचना प्रौद्योगिकी नियम के अनुपालन के तहत यह खुलासा किया है।

गूगल ने अपनी नई रिपोर्ट में कहा कि उसे भारत में रह रहे व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं से 24,569 शिकायतें मिलीं। कंपनी ने इसके आधार पर 48,594 सामग्रियों को अपने मंच से हटाया।

रिपोर्ट के अनुसार, ये शिकायतें तृतीय-पक्ष सामग्री से संबंधित हैं। इसके बारे में माना जाता है कि इस प्रकार की सामग्रियां गूगल के महत्वपूर्ण सोशल मीडिया मध्यस्थ मंच पर स्थानीय कानूनों या व्यक्तिगत अधिकारों का उल्लंघन करती हैं।

गूगल के अनुसार, कुछ शिकायतें बौद्धिक संपदा अधिकारों के उल्लंघन से जुड़ी थीं जबकि कुछ में मानहानि जैसे आधार पर सामग्री के प्रकारों को प्रतिबंधित करने वाले स्थानीय कानूनों के उल्लंघन का दावा किया गया था।

कंपनी के अनुसार, जब उसे अपने मंच पर सामग्री के संबंध में शिकायतें प्राप्त होती हैं, तो वह उनका सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करती है। उसके बाद कार्रवाई करती है।

रिपोर्ट के अनुसार जो सामग्रियां मंच से हटायी गयीं, वे कॉपीराइट (48,078), ट्रेडमार्क (313), ग्राफिक यौन सामग्री (7) आदि श्रेणी से जुड़ी थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू