जरुरी जानकारी | गूगल प्ले स्टोर, एपल ऐप स्टोर से हटी चीन की 59 ऐप, भारत सरकार ने लगाई है रोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने इस सप्ताह चीन से संबंध रखने वाली जिन 59 ऐप पर रोक लगाई है, उन्हें गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर ने भारत में हटा दिया है। इससे देश में मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं की इन ऐप तक पहुंच बंद हो गयी है।

नयी दिल्ली, दो जुलाई सरकार ने इस सप्ताह चीन से संबंध रखने वाली जिन 59 ऐप पर रोक लगाई है, उन्हें गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर ने भारत में हटा दिया है। इससे देश में मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं की इन ऐप तक पहुंच बंद हो गयी है।

भारत सरकार ने इस सप्ताह सोमवार को टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, शेयरइट और वीचैट सहित चीन की 59 ऐप पर रोक लगाते हुये कहा कि ये ऐप देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिये नुकसानदेह हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

इसके एक दिन बाद लोकप्रिय लघु वीडियो ऐप टिकटॉक को गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर से हटा दिया गया था, जबकि अन्य 58 चीनी ऐप को अब हटाया गया है।

गूगल ने कहा कि उसने भारत में अपने प्ले स्टोर से इन ऐप को अस्थायी रूप से रोका है। गूगल के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम भारत सरकार के अंतरिम आदेशों की समीक्षा कर रहे हैं। इस बीच, हमने प्रभावित डेवलपर्स को सूचित किया है और इन ऐप तक पहुंच को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, जो भारत में प्ले स्टोर पर अभी उपलब्ध हैं।’’

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

हालांकि, प्रवक्ता ने उन ऐप का ब्योरा नहीं दिया, जिन्हें गूगल ने ब्लॉक किया है।

सूत्रों ने कहा कि इसी तरह की कार्रवाई एपल प्ले स्टोर ने भी की है।

प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से चीन के जिन ऐप को हटाया गया है, उनमें यूसी ब्राउजर, शेयरइट, वीचैट, कैमस्कैनर और एमआई कम्युनिटी शामिल हैं।

भारत में टिकटॉक ऐप का इस्तेमाल पूरी तरह बंद हो गया है।

इस बीच टिकटॉक के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी की सरकार के प्रतिबंध के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की कोई योजना नहीं है।

उसने कहा, ‘‘हमारी ऐसी कोई योजना नहीं है। हम इस समस्या का समाधान निकालने के लिये सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिये तैयार हैं। हम भारत सरकार के नियमों और कानूनों का पालन करते हैं। डेटा की संप्रभुता, सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करते हुए हमने हमेशा ही उपयोक्ताओं को सर्वोपरि रखा है।’’

सूत्रों के अनुसार जिन 59 ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया, उनमें से कई के डेवलपर्स ने स्वेच्छा से अपने एप्लिकेशन को गूगल प्ले स्टोर से हटा लिया था।

इस बीच, प्रतिबंधित ऐप बिगो लाइव ने एक बयान में कहा कि उसने भारत में गूगल प्ले और एप स्टोर से अपने ऐप को अस्थायी रूप से हटा दिया है। कंपनी ने कहा कि वह स्थानीय कानूनों का पालन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

एक अन्य प्रतिबंधित ऐप लाइकी ने अलग से बयान में कहा कि उसने अपने ऐप को गूगल प्ले और एपल ऐप स्टोर से अस्थायी तौर पर हटा लिया है। उसने कहा कि भारत में उसने अपनी सेवाओं को भी निलंबित कर दिया है।

कंपनी ने कहा, ‘‘हम भारत सरकार के आदेश का सम्मान करते हैं और इस कारण हमने अपने ऐप को गूगल प्ले स्टोर तथा एपल ऐप स्टोर से फिलहाल हटा लिया है। हमने इस मामले में स्थिति अधिक स्पष्ट होने तक भारत में अपनी सेवाएं भी निलंबित कर दी है।’’

प्रतिबंध लगाये जाने के कुछ ही देर बाद टिकटॉक गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर पर दिखना बंद हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\