राजा रवि वर्मा की 172वीं जयंती पर गूगल ने आयोजित की उनकी पेंटिंग की डिजिटल प्रदर्शनी
उनके कृतत्व पर नजर डालने वाली इस प्रदर्शनी में उनके द्वारा बनाए चित्रों, रेखा चित्रों और दुर्लभ तस्वीरों के 700 छवियां शामिल की गई हैं और इसका उद्घाटन राजा रवि वर्मा हेरिटेज फाउंडेशन, नेशनल गैलरी ऑफ मॉर्डन आर्ट (नयी दिल्ली), और द गणेश शिवस्वामी फाउंडेशन एंड म्यूजियम ऑफ आर्ट एंड फोटोग्राफी समेत नौ संस्थाओं के साथ किया गया।
नयी दिल्ली, 29 अप्रैल भारत के प्रख्यात चित्रकारों में से एक राजा रवि वर्मा की 172वीं जयंती पर गूगल ने बुधवार को अपनी गैर लाभकारी पहल ‘गूगल आर्ट्स एंड कल्चर’ पर उनके चित्रों की डिजिटल प्रदर्शनी शुरू की।
उनके कृतत्व पर नजर डालने वाली इस प्रदर्शनी में उनके द्वारा बनाए चित्रों, रेखा चित्रों और दुर्लभ तस्वीरों के 700 छवियां शामिल की गई हैं और इसका उद्घाटन राजा रवि वर्मा हेरिटेज फाउंडेशन, नेशनल गैलरी ऑफ मॉर्डन आर्ट (नयी दिल्ली), और द गणेश शिवस्वामी फाउंडेशन एंड म्यूजियम ऑफ आर्ट एंड फोटोग्राफी समेत नौ संस्थाओं के साथ किया गया।
गूगल आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “आज, राजा रवि वर्मा की 172वीं जयंती पर गूगल आर्ट्स एंड कल्चर ने उनके चित्रों, प्रिंटों, रेखा-चित्र और दुर्लभ तस्वीरों का एक व्यापक पूर्वावलोकन जारी किया है। इसमें उनके द्वारा कैनवस, कपड़ों, स्टूडियो फोटोग्राफी और यहां तक कि माचिस के डिब्बे के आकार की बनाई गई उनकी कलाकृतियों को शामिल किया गया है।”
उनके कुछ चर्चित काम में “द बेगम्स बाथ”, “देअर कम्स पापा”, “डेकिंग द ब्राइड”, “पोर्ट्रेट ऑफ अ लेडी”, “कादंबरी” आदि शामिल हैं।
इसमें कहा गया, “यह प्रदर्शनी उनके काम पर रोशनी डालने के साथ ही उनके समृद्ध और विविधताभरे जीवन पर एक अंत:दृष्टि भी डालती है।”
इस प्रदर्शनी में उनके जीवन से जुड़ी विभिन्न कहानियों पर भी रोशनी डाली गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

