जरुरी जानकारी | ‘गूगल फॉर स्टार्टअप एक्सेलेरेटर’ ने आठवें समूह के लिए मंगाए आवेदन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ‘गूगल फॉर स्टार्टअप एक्सेलरेटर’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को प्राथमिकता देने वाले स्टार्टअप पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने आठवें समूह के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई ‘गूगल फॉर स्टार्टअप एक्सेलरेटर’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को प्राथमिकता देने वाले स्टार्टअप पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने आठवें समूह के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की।

कंपनी ने अपने ब्लॉग में लिखा कि तीन महीने की अवधि वाले इस कार्यक्रम के लिए ‘सीड से सीरीज ए’ स्तर तक के वित्तपोषित भारतीय स्टार्टअप 22 अगस्त 2023 तक आवेदन दे सकते हैं।

इसके लिए चुने जाने वाले स्टार्टअप को उत्पाद, डिजाइन, वृद्धि और नेतृत्व को लेकर प्रशिक्षण तथा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम के तहत चयनित सातवें समूह का प्रशिक्षण जून 2023 से जारी है। इसमें ‘सीड से सीरीज ए’ तक के 20 स्टार्टअप प्रशिक्षण ले रहे है जिनमें लाइमचैट, कुरोज और स्वास्थ्य एआई शामिल है।

‘गूगल फॉर स्टार्टअप एक्सेलेरेटर: इंडिया’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा मशीन लर्निंग (एमएल) का इस्तेमाल करने वाले भारतीय प्रौद्योगिकी स्टार्टअप के लिए शुरू किया गया एक कार्यक्रम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज