देश की खबरें | भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने अपने डूडल में राजपथ परेड को किया प्रदर्शित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर सर्च इंजन ‘गूगल’ ने अपने डूडल में हाथी, ऊंट और सैक्सोफोन सहित राजपथ पर 26 जनवरी को होने वाली परेड से जुड़ी कई झलकियां दिखाने की कोशिश की।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर सर्च इंजन ‘गूगल’ ने अपने डूडल में हाथी, ऊंट और सैक्सोफोन सहित राजपथ पर 26 जनवरी को होने वाली परेड से जुड़ी कई झलकियां दिखाने की कोशिश की।

इस डूडल में कई जानवर, पक्षी और वाद्ययंत्र नजर आ रहे हैं और गूगल के अंग्रेजी हिज्जे के ‘ई’ को तिरंगे के रंग में रंगा गया है।

कम्पनी ने एक बयान में कहा, ‘‘ आज का डूडल भारतीय संविधान लागू होने के 72 साल पूरे होने पर भारत के गणतंत्र दिवस का जश्न मनाता है...इस दौरान राष्ट्र ने एक स्वतंत्र गणराज्य के रूप में कई परिवर्तन देखे।’’

बयान में कहा गया, ‘‘भारतीय संविधान को 26 नवंबर, 1949 को अपनाया गया था और आज के दिन आधिकारिक तौर पर 1950 में इसे लागू किया गया, जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ‘पूर्ण स्वराज’ या ‘पूर्ण स्वतंत्रता’ की घोषणा की थी।’’

डूडल में परेड के प्रमुख आकर्षकों को दिखाने की कोशिश की गई है, जिसमें 'गूगल' के अंग्रेजी हिज्जे के हर अक्षर को अलग रूप दिया गया है। इसमें ‘जी’ में हाथी, ऊंट, घोड़ा और कुत्ता दिखाया गया है। ये सभी जानवर परेड में नजर आते हैं। ‘ओ’ अक्षर में तबला और ‘जी’ में सैक्सोफोन नजर आ रहा है। इन संगीत वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल परेड में सेना की कई टुकड़ियों के बैंड द्वारा किया जाता है। ‘एल’ अक्षर के आसपास शांति के प्रतीक के रूप में दो सफेद कबूतर उड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, ‘ई’ को तिरंगे के रंग में रंगा गया है।

गूगल ने 2021 में, गणतंत्र दिवस को चिह्नित करने के लिए डूडल में भारत के जीवंत रंगों, कला, संस्कृति, परिधान एवं विरासत को दिखाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\