देश की खबरें | अर्जेंटीना के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन से आत्मविश्वास बढेगा : रानी रामपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल का मानना है कि अर्जेंटीना दौरे पर अच्छे प्रदर्शन से तोक्यो ओलंपिक से पहले उनकी टीम का आत्मविश्वास बढेगा ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक जनवरी भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल का मानना है कि अर्जेंटीना दौरे पर अच्छे प्रदर्शन से तोक्यो ओलंपिक से पहले उनकी टीम का आत्मविश्वास बढेगा ।

भारतीय महिला टीम कोरोना महामारी के बाद अगले सप्ताह शुरू हो रहे अर्जेंटीना दौरे से ओलंपिक की तैयारियों का आगाज करेगी ।

रानी ने हॉकी इंडिया की एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ अर्जेंटीना के खिलाफ अपनी क्षमता के अनुरूप खेलने पर ओलंपिक से पहले हमारा आत्मविश्वास काफी बढेगा । हम इस बार पदक जीतने का लक्ष्य लेकर ही जा रहे हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ उम्मीद है कि हम तोक्यो में इतिहास रचकर अपने देश को गौरवान्वित कर सकेंगे । हम इस साल हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे ।’’

भारत को 17 से 31 जनवरी के बीच अर्जेंटीना के खिलाफ आठ मैच खेलने हैं ।

रानी ने कहा ,‘‘ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी से हम काफी खुश हैं । 2020 काफी कठिन साल था लेकिन हमने राष्ट्रीय शिविर में अभ्यास जारी रखा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ सभी खिलाड़ी आत्मविश्वास से ओतप्रोत हैं और यह देखना रोचक होगा कि मैच हालात में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है ।’’

हॉकी इंडिया पुरूष टीम के दौरे के आयोजन के लिये भी अलग अलग देशों से संपर्क में है । भारतीय पुरूष टीम ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच पिछले साल 22 फरवरी को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था ।

पुरूष टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि तोक्यो ओलंपिक से पहले टीम के लिये अभ्यास जरूरी है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर वापसी को बेताब हैं । ओलंपिक से पहले अंतरराष्ट्रीय टीम के खिलाफ खेलने का इंतजार है जिससे हमारी तैयारी मजबूत होगी । यह साल काफी खास है और हमने पिछले कुछ महीने में बहुत मेहनत करके लय कायम रखी है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम अपनी क्षमता के अनुरूप खेल सके तो ओलंपिक में पदक जीत सकते हैं । हम उसी सोच के साथ जायेंगे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी