देश की खबरें | सुशासन सभी नागरिकों का मूलभूत अधिकार है: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वोत्तर का विकास करने के लिए केंद्र के कटिबद्ध रहने का दावा करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पहले यह क्षेत्र बस हिंसा एवं उग्रवाद के लिए सुर्खियां में था लेकिन 2014 में भाजपा नीत राजग के सत्ता में आने के बाद से यहां ‘व्यापक बदलाव’ आया है

ईटानगर, 18 अगस्त पूर्वोत्तर का विकास करने के लिए केंद्र के कटिबद्ध रहने का दावा करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पहले यह क्षेत्र बस हिंसा एवं उग्रवाद के लिए सुर्खियां में था लेकिन 2014 में भाजपा नीत राजग के सत्ता में आने के बाद से यहां ‘व्यापक बदलाव’ आया है

बिहार, ओडिशा एवं पूर्वोत्तर राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों के सम्मेलन में हिस्सा लेने यहां पहुंचे केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सिंह ने यह भी कहा कि सुशासन कोई विकल्प नहीं बल्कि सभी नागरिकों का ‘मूलभूत अधिकार’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘2014 के बाद ही यह हुआ कि केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर के विकास को प्राथमिकता दी क्योंकि यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसकी दशकों तक अनदेखी की गयी। ऐसे में देश के अन्य राज्यों के बराबर इस क्षेत्र को लाने के लिए उसकी प्रगति के लिए कई पहल की गयीं। ’’

सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर के सीमावर्ती राज्य अरूणाचल प्रदेश में भले ही सबसे पहले सूर्य की किरणें पड़ती हैं लेकिन यहां 2014 के बाद ही ‘विकास का सवेरा’ हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘ सुशासन कोई विकल्प नहीं बल्कि सभी नागरिकों का मूलभूत अधिकार है । सुशासन प्रदान करना सरकार का दायित्व है। मोदी सरकार सभी को इंसाफ प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘ हमने पूर्वोततर में कनेक्टिविटी में बहुत वृद्धि देखी है। सभी राज्यों की राजधानियों को रेल के माध्यम से जोड़ने का काम शीघ्र ही पूरा हो जाएगा। फिर चाहे यह नए जल मार्ग हों या समुद्री मार्ग, इस दिशा में तीव्र गति से काम चल रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन