देश की खबरें | मिजोरम में मनाया गया गुड फ्राइडे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में शुक्रवार को गिरजाघरों में विशेष सेवाओं (प्रार्थना सभा) के आयोजन के साथ ही गुडफ्राइडे मनाया गया।
आइजोल, 15 अप्रैल मिजोरम में शुक्रवार को गिरजाघरों में विशेष सेवाओं (प्रार्थना सभा) के आयोजन के साथ ही गुडफ्राइडे मनाया गया।
दो साल के अंतराल के बाद कोविड-19 की स्थिति में सुधार के बाद राज्य में इस बार पहली बार सार्वजनिक रूप से गुडफ्राइडे मनाया गया।
आज सभी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान एवं बैंक बंद रहे तथा सड़कों पर भी आम दिनों की तुलना में कम ही गाड़ियां नजर आयीं।
विभिन्न ईसाई समुदायों के गिरजाघरों में विशेष सेवाओं का आयोजन हुआ।
ईसाई बहुल मिजोरम में जैखाव्म का भी गिरजाघरों में आयोजन हुआ। यह राज्य में गुडफ्राइडे का अहम हिस्सा है।
गांवों में आज सामुदायिक भोज भी आयोजित किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
Ramadan Eid 2026 Mehndi Design: रमजान ईद की तैयारियों में छाई मेहंदी की रौनक, देखें लेटेस्ट और आकर्षक डिजाइन्स
Jasprit Bumrah Stats At Wankhede Stadium: वानखेड़े स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें
India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Key Players To Watch Out: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
Bihar Politics: 'मेरे दिल में एक इच्छा रही है', नीतीश कुमार ने राज्यसभा की दावेदारी पक्की की; नई बिहार सरकार को समर्थन का दिया भरोसा
\