एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश को बलवान और चरित्रवान बनाती है अच्छी शिक्षा पद्धति: राज्यपाल बागडे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को कहा कि अच्छी शिक्षा पद्धति ही किसी देश को बलवान और चरित्रवान बनाती है। उन्होंने कहा कि जिस देश की शिक्षा पद्धति बिगड़ती है वह देश चारित्रिक रूप से कमजोर हो जाता है।

देश की खबरें | देश को बलवान और चरित्रवान बनाती है अच्छी शिक्षा पद्धति: राज्यपाल बागडे

जयपुर, दो जून राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को कहा कि अच्छी शिक्षा पद्धति ही किसी देश को बलवान और चरित्रवान बनाती है। उन्होंने कहा कि जिस देश की शिक्षा पद्धति बिगड़ती है वह देश चारित्रिक रूप से कमजोर हो जाता है।

बागडे बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि हमारा देश तकनीक के क्षेत्र में शुरू से ही अत्यंत समृद्ध रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि अच्छे तकनीकी विशेषज्ञ तैयार करना इंजीनियरिंग कॉलेजों और तकनीकी विश्वविद्यालयों का कार्य है। उन्होंने कहा कि बीकानेर का तकनीकी विश्वविद्यालय इसे समझते हुए देश को अच्छे तकनीकी विशेषज्ञ उपलब्ध करवाए।

आधिकारिक बयान के अनुसार, बागडे ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताई और कहा कि युवा इसके सबसे अधिक शिकार हो रहे हैं। उन्होंने शिक्षा को किसी भी देश की प्रगति का मूल बताया और कहा कि एक हजार वर्षों में विदेशी आक्रांताओं ने देश की शिक्षा पद्धति को प्रभावित करने का प्रयास किया।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य में तकनीकी शिक्षा का सतत विकास हुआ है। आज राजस्थान देश भर में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल है।

उन्होंने कहा कि दीक्षांत कार्यक्रम सिर्फ डिग्री प्राप्त करने का कार्यक्रम नहीं है, यह हमें हमारे दायित्वों का बोध करवाने वाला कार्यक्रम है।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की रक्षा प्रणाली ने शत्रु देश के इरादों को नेस्तनाबूद कर दिया जो भारतीयों के तकनीकी ज्ञान का नायाब उदाहरण था।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि तकनीक के विकास के बिना किसी भी देश का विकास संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि किसी भी देश के निवासियों का चारित्रिक और नैतिक बल मजबूत होगा, तो उस देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकेगा। मेघवाल ने कहा कि चरित्र का संबंध शिक्षा, संस्कार, ज्ञान, आचरण और व्यवहार से होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2025 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).