खेल की खबरें | रवि और दीपक को अच्छा ड्रॉ, पहले दौर में यूरोपीय चैंपियन से भिड़ेंगी अंशू मलिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पहलवान रवि दाहिया को मंगलवार को तोक्यो ओलंपिक की पुरुष 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में अच्छा ड्रॉ मिला जहां वह अपने अभियान की शुरुआत कोलंबिया के टिगरेरोस उरबानो के खिलाफ करेंगे। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए रवि को कम से कम सेमीफाइनल में पहुंचने में परेशानी नहीं होनी चाहिए।

तोक्यो, तीन अगस्त भारतीय पहलवान रवि दाहिया को मंगलवार को तोक्यो ओलंपिक की पुरुष 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में अच्छा ड्रॉ मिला जहां वह अपने अभियान की शुरुआत कोलंबिया के टिगरेरोस उरबानो के खिलाफ करेंगे। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए रवि को कम से कम सेमीफाइनल में पहुंचने में परेशानी नहीं होनी चाहिए।

विश्व चैंपियनशिप 2019 के कांस्य पदक विजेता और गत एशियाई चैंपियन रवि अगर कोलंबियाई पहलवान के खिलाफ पहला मुकाबला जीतते हैं तो उनका सामना अल्जीरिया के अब्देलहक खेराबाचे और बुल्गारिया के जॉर्जी वालेनतिनोव के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

सेमीफाइनल में रवि को सर्बिया के शीर्ष वरीय स्टीवन आंद्रिया मिकिच या जापान के युकी ताकाहाशी से भिड़ना पड़ सकता है। मिकिच और ताकाहाशी पहले दौर में आमने सामने होंगे।

पुरुष फ्रीस्टाइल 86 किग्रा वर्ग में दीपक को पहले दौर में नाईजीरिया के एकरेकेम एगियोमोर से भिड़ना है जो अफ्रीकी चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता हैं।

विश्व चैंपियनशिप 2019 के रजत पदक विजेता दीपक अगर जीत दर्ज करते हैं तो अगले दौर में चीन के जुशेन लिन और पेरू के एडिनसन एंब्रोसियो ग्रीफो के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

इस बीच 19 साल की अंशू मलिक को मुश्किल ड्रॉ मिला है और उन्हें पहले दौर में ही यूरोपीय चैंपियन इरिना कुराचिकिना से भिड़ना है।

अंशू अगर जीत दर्ज करती हैं तो उनका सामना रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता वालेरिया कोबलोवा और मैक्सिको की अल्मा जेन के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\