खेल की खबरें | वो दिन गये जब भारतीय टीम तीसरे तेज गेंदबाज को ढूंढने में संघर्ष करना पड़ता था: पोलाक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन पोलाक ने रविवार को कहा कि मौजूदा समय में भारत के पास तेज गेंदबाजी विभाग में गहराई है और वो दिन बीत गये जब टीम को तीसरे या बैक-अप तेज गेंदबाज को खोजने के लिए संघर्ष करना पड़ता था।

मुंबई, 14 जून दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन पोलाक ने रविवार को कहा कि मौजूदा समय में भारत के पास तेज गेंदबाजी विभाग में गहराई है और वो दिन बीत गये जब टीम को तीसरे या बैक-अप तेज गेंदबाज को खोजने के लिए संघर्ष करना पड़ता था।

पोलाक ने ‘सोनी टेन पिट स्टॉप’ कार्यक्रम ने कहा, ‘‘ हां, आप लोग (भारत) अब काफी मजबूत स्थिति (तीसरे तेज गेंदबाज को लेकर) में है । गेंदबाजी में गहराई और अलग-अलग तरह के गेंदबाज है। कुछ गेंदबाज लंबे कद के है कुछ छोटे कद के, कुछ गेंद तेज करते है तो कुछ स्विंग कराते है। आप उनसे अच्छा संतुलन बना सकते है।’’

यह भी पढ़े | हरभजन सिंह ने कहा- 2008 सिडनी टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने हर जगह मेरा पीछा किया.

जसप्रीत बुमराह की अगुवायी में भारत के पास अलग-अलग तरह के तेज गेंदबाज है। इशांत शर्मा मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव जैसे गेंदबाज उनका साथ देते है।

भारत के पास शारदुल ठाकुर, दीपक चाहर और नवदीप सैनी जैसे युवा गेंदबाजों की अच्छी बेंच स्ट्रेंथ है।

यह भी पढ़े | बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी, हरभजन सिंह, इरफान पठान समेत कई खिलाड़ियों ने जताया शोक.

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने कहा कि एक समय था जब भारत के पास जवागल श्रीनाथ और वेंकटेश प्रसाद जैसे प्रमुख तेज गेंदबाजों के समर्थन के लिए कोई तीसरा गेंदबाज नहीं था।

दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट में 421 और एकदिवसीय में 393 विकेट लेने वाले पोलाक ने कहा, ‘‘ अब आप तीन या चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर सकते है, आपके पास ऐसे गेंदबाजों का विकल्प है। बीते वर्षों में आपके पास श्रीनाथ और वेंकटेश प्रसाद जैसे गेंदबाज का विकल्प या तीसरा तेज गेंदबाज उस स्तर का नहीं था। इस कारण भारतीय टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\