Golden Temple: सेवादार की आटा गूंथने वाली मशीन से मौत
अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मंगलवार को सामुदायिक रसोई में आटा गूंथने वाली मशीन से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के एक सेवादार की मौत हो गई.
अमृतसर,22 सितंबर : अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मंगलवार को सामुदायिक रसोई में आटा गूंथने वाली मशीन से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के एक सेवादार की मौत हो गई. एसजीपीसी के एक पदाधिकारी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब भाई बलराज सिंह सामुदायिक रसोई में काम कर रहे थे और तभी उनका हाथ मशीन में फंस गया और वह मशीन में खिंचे चले गए जिससे उनकी मौत हो गई.
अधिकारियों ने बताया कि सेवादार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया. कुछ घंटों के लिए लंगर सेवा प्रभावित रही. यह भी पढ़ें : Pune Shocker: रिश्तेदारों ने गैंगरेप के बाद की महिला की गला घोंटकर हत्या, पहचान छिपाने के लिए चेहरा बिगाड़ा
एसजीपीसी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा, ‘‘ भाई बलराज सिंह की दुखद मौत एसजीपीसी परिवार के लिए एक बड़ा झटका है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2021 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

