जरुरी जानकारी | सोना 78,300 रुपये पर अपरिवर्तित, चांदी 2,000 रुपये लुढ़की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 30 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।
लगातार नौ दिनों की तेजी के बाद शुक्रवार को सोना 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
हालांकि, स्थानीय बाजारों में सोमवार को चांदी में तीन दिन की जारी तेजी का सिलसिला थम गया और यह 2,000 रुपये लुढ़ककर 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पिछले बंद भाव में चांदी 94,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 42 रुपये यानी 0.06 प्रतिशत बढ़कर 74,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 586 रुपये यानी 0.64 प्रतिशत टूटकर 90,812 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की एवीपी (सहायक उपाध्यक्ष) कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘मुद्रास्फीति के नरम आंकड़ों ने ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को बढ़ाया, लेकिन साथ ही इसके परिमाण के बारे में बहस भी शुरू हो गई।’’
पिछले सप्ताह, उपभोक्ता विश्वास में उल्लेखनीय गिरावट के कारण सोना 2,708.70 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था, जिससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में और अधिक आक्रामक कटौती की उम्मीदें बढ़ गई थीं।
चैनवाला ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच चल रहे संघर्ष ने सुरक्षित-संपत्ति के रूप में सोने में निवेश बढ़ रहा है।
हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 0.30 प्रतिशत गिरकर 31.72 डॉलर प्रति औंस पर रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2024 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

