जरुरी जानकारी | सोने में 319 रुपये, चांदी में 1,287 रुपये की गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये के मल्य में सुधार के बीच राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 319 रुपये की हानि के साथ 48,223 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। यह जानकारी एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने दी है।
नयी दिल्ली, 27 मई रुपये के मल्य में सुधार के बीच राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 319 रुपये की हानि के साथ 48,223 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। यह जानकारी एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने दी है।
इससे पहले के कारोबारी सत्र में सोना 48,542 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 1,287 रुपये की गिरावट के साथ 70,637 रुपये प्रति किग्रा रह गई जो पिछले दिन 71,924 रुपये प्रति किग्रा रही थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, रुपये के मूल्य में सुधार होने के बीच दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 319 रुपये की गिरावट आई।
अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को कारोबार की शुरुआत में रुपया पिछले स्तर पर ही खुला और बाद में चार पैसे की तेजी के साथ 72.73 रुपये प्रति डॉलर तक चढ़ गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोने का भाव तेजी के साथ 1,900 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव 27.70 रुपये पर पूर्वव़त रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस कारोबार के वरिष्ठ विश्लेषक, तपन पटेल के अनुसार, ‘‘बाजार को अमेरिकी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) आंकड़ों और बेरोजगारी दावों के आंकड़ों का इंतजार है।’’
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2021 07:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

