जरुरी जानकारी | सोना 94 रुपये मजबूत, चांदी 88 रुपये टूटी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों से तेजी के संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 94 रुपये की बढ़त के साथ 48,388 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
नयी दिल्ली, 16 नवंबर विदेशी बाजारों से तेजी के संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 94 रुपये की बढ़त के साथ 48,388 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,294 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
हालांकि, चांदी की कीमत भी 88 रुपये टूटकर 65,489 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 65,577 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,866 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 25.09 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘मंगलवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने की हाजिर कीमत 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,866 डॉलर प्रति औंस हो गयी जिससे यहां सोने की कीमतों में मजबूती रही।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2021 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

