जरुरी जानकारी | सोना 93 रुपये मजबूत, चांदी में 59 रुपये की तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बहुमूल्य धातुओं के अंतरराष्ट्रीय मूल्य में तेजी के अलावा रुपये के मूल्य में गिरावट आने से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 93 रुपये बढ़कर 47,005 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 14 जनवरी बहुमूल्य धातुओं के अंतरराष्ट्रीय मूल्य में तेजी के अलावा रुपये के मूल्य में गिरावट आने से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 93 रुपये बढ़कर 47,005 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,912 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 59 रुपये बढ़कर 61,005 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,946 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी।
विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की गिरावट के साथ 74.16 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर आ गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,826 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 23.19 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में शुक्रवार को हाजिर सोने की कीमत 0.21 प्रतिशत बढ़कर 1,826 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था जिससे सोने की कीमतों में मजबूती रही।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2022 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

