एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 555 रुपये मजबूत, चांदी में 975 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44,917 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

जरुरी जानकारी | सोना 555 रुपये मजबूत, चांदी में 975 रुपये का उछाल

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44,917 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 975 रुपये के उछाल के साथ 58,400 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 57,425 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में आरंभिक कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 74.35 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली हानि के साथ 1,752 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 22.16 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘जिंस बाजार में सोने की कीमतों में स्थिरता रही जबकि यहां इसका हाजिर भाव 1,752 डॉलर प्रति औंस पर मामूली नीचे चल रहा था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2021 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).