एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 177 रुपये मजबूत, चांदी 1,112 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी और रुपये के मूल्य में गिरावट के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 177 रुपये की तेजी के साथ 47,267 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 177 रुपये मजबूत, चांदी 1,112 रुपये टूटी

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी और रुपये के मूल्य में गिरावट के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 177 रुपये की तेजी के साथ 47,267 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसके विपरीत, चांदी की कीमत 1,112 रुपये की गिरावट के साथ 60,533 रुपये प्रति किलो रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 61,645 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

बुधवार को आरंभिक कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 75.49 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,789 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी मामूली गिरावट के साथ 22.45 डॉलर प्रति औंस रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘बुधवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस बाजार) में हाजिर सोने का भाव 0.26 प्रतिशत के लाभ के साथ 1,789 डॉलर प्रति औंस हो गया जिससे यहां सोने की कीमतों में मजबूती आई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2021 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).