एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 137 रुपये मजबूत, चांदी 160 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये के मूल्य में गिरावट के बीच बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 137 रुपये की तेजी के साथ 47,311 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

जरुरी जानकारी | सोना 137 रुपये मजबूत, चांदी 160 रुपये टूटी

नयी दिल्ली, 10 नवंबर रुपये के मूल्य में गिरावट के बीच बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 137 रुपये की तेजी के साथ 47,311 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,174 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 160 रुपये की गिरावट के साथ 63,482 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 63,642 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 32 पैसे घटकर 74.37 रुपये प्रति डॉलर रह गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,827 डॉलर प्रति औंस पर था। जबकि चांदी 24.30 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘बुधवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने की हाजिर कीमत मामूली गिरावट के साथ 1,827 डॉलर प्रति औंस रह गयी जिससे सोने की कीमत कमजोर रही। डॉलर के मजबूत होने तथा अमेरिकी बांड आय में वृद्धि के कारण सोने की कीमतों पर दबाव रहा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2021 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).