एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 1,100 रुपये मजबूत, चांदी में 1,400 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों और घरेलू मांग में आई तेजी से संकेत लेते हुए स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 1,100 रुपये मजबूत होकर 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 1,100 रुपये मजबूत, चांदी में 1,400 रुपये का उछाल

नयी दिल्ली, नौ अगस्त वैश्विक बाजारों और घरेलू मांग में आई तेजी से संकेत लेते हुए स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 1,100 रुपये मजबूत होकर 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत भी 1,400 रुपये के उछाल के साथ 82,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची। पिछले सत्र में चांदी 81,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कारोबारी सत्र में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,100 रुपये मजबूत होकर 72,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा जो पहले 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

व्यापारियों ने सोने की कीमतों में तेजी का श्रेय स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख को दिया।

वैश्विक मोर्चे पर कॉमेक्स में सोना 2,468.90 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया, जो पिछले दिन से 5.60 डॉलर प्रति औंस अधिक है।

विशेषज्ञों ने कहा कि सोने की कीमत में वृद्धि, मजबूत डॉलर और बढ़ते बॉन्ड प्रतिफल के बावजूद हुई, जो व्यापक बाजार में तेजी से प्रेरित थी।

कोटक सिक्योरिटीज में जिंस शोध की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा लगातार तीसरे महीने सोने की खरीद से परहेज किए जाने के बावजूद भी इस धातु में तेजी आई।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स चांदी मामूली गिरावट के साथ 27.60 डॉलर प्रति औंस रह गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2024 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).