एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 680 रुपये मजबूत, चांदी 1,400 रुपये उछली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 680 रुपये की तेजी के साथ 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 680 रुपये मजबूत, चांदी 1,400 रुपये उछली

नयी दिल्ली, छह जून वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 680 रुपये की तेजी के साथ 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 1,400 रुपये बढ़कर 93,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 91,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजार में तेजी के संकेत के बीच दिल्ली बाजार में हाजिर सोना (24 कैरेट) 680 रुपये बढ़कर 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,360 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से 28 डॉलर मजबूत है।

गांधी ने कहा कि अमेरिकी बांड प्रतिफल में गिरावट और मिश्रित अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई। यूरोपीय सेंट्रल बैंक बृहस्पतिवार को अपनी मौद्रिक नीति बैठक में ब्याज दर में कटौती कर सकता है, जिससे सोने की कीमतों को समर्थन मिल सकता है।

चांदी भी 30.30 डॉलर प्रति औंस पर रही। पिछले कारोबारी सत्र में यह 29.75 डॉलर प्रति औंस पर रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2024 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).