जरुरी जानकारी | सोना 300 रुपये मजबूत, चांदी 300 रुपये फिसली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उछाल के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 300 रुपये मजबूत होकर 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
नयी दिल्ली, 14 अगस्त अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उछाल के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 300 रुपये मजबूत होकर 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
पिछले कारोबारी सत्र में शनिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, हालांकि, चांदी की कीमत 300 रुपये की गिरावट के साथ 83,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो पिछले कारोबारी सत्र में 83,500 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी।
इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 300-300 रुपये मजबूत होकर क्रमश: 73,150 रुपये और 72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा।
व्यापारियों ने कहा कि घरेलू मांग में वृद्धि के साथ-साथ वैश्विक प्रभावों के कारण सोने की कीमतों में तेजी देखी गई।
वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स सोना 4.50 डॉलर प्रति औंस की बढ़त के साथ 2,512.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी भी तेजी के साथ 27.98 डॉलर प्रति औंस पर रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2024 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

