एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 220 रुपये मजबूत हुआ, चांदी स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 220 रुपये बढ़कर 80,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।

जरुरी जानकारी | सोना 220 रुपये मजबूत हुआ, चांदी स्थिर

नयी दिल्ली, 15 जनवरी वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 220 रुपये बढ़कर 80,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 80,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी 91,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 220 रुपये बढ़कर 80,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो पिछले कारोबारी सत्र में 80,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा मांग और विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के कारण सोने में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स सोना वायदा 26.40 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,708.70 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक के कमजोर आंकड़ों के बाद अमेरिकी डॉलर में आई गिरावट से बुधवार को सोने में तेजी आई।’’

गांधी ने कहा कि बाजार प्रतिभागियों का ध्यान अब बुधवार को जारी होने वाली उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) रिपोर्ट पर है। उन्होंने कहा कि अगर सीपीआई अनुमान से कम आता है, तो फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल ब्याज दरों में कमी करने की संभावना बढ़ सकती है, और इससे कीमती धातुओं को और अधिक लाभ होगा।

एशियाई बाजार में चांदी का वायदा भाव 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 30.75 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2025 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).