एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना स्थिर, चांदी में 150 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 74,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित बना रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।

जरुरी जानकारी | सोना स्थिर, चांदी में 150 रुपये की गिरावट

नयी दिल्ली, 21 अगस्त स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 74,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित बना रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।

पिछले कारोबारी सत्र में मंगलवार को सोना 1,400 रुपये के उछाल के साथ 74,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 150 रुपये की गिरावट के साथ 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई, जबकि इसका पिछला बंद भाव 87,150 रुपये प्रति किलोग्राम था।

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी अपने पिछले बंद भाव 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा।

वैश्विक बाजार में कॉमेक्स सोना 6.10 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ 2,544.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक मोहम्मद इमरान ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच मंगलवार को नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने के बाद सोना...अब भी 2,500 डॉलर से ऊपर कारोबार कर रहा है।’’

अमेरिकी डॉलर सूचकांक में कमजोरी और चीन की मजबूत मांग के बीच वैश्विक व्यापारी और उपभोक्ता कीमती धातु पर दांव लगाना जारी रखे हुए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स चांदी भी 0.24 प्रतिशत बढ़कर 30.03 डॉलर प्रति औंस पर बोली जा रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2024 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).