जरुरी जानकारी | सोना 264 रुपये नरम, चांदी में हल्की बढ़त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर में गिरावट और रुपये में मजबूती से दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 264 रुपये टूट कर 46,452 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 22 जुलाई वैश्विक स्तर पर में गिरावट और रुपये में मजबूती से दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 264 रुपये टूट कर 46,452 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछला बंद भाव 46,716 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
चांदी चार रुपये बढ़कर 65,484 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जबकि पिछला भाव 65,480 रुपये था।
शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे बढ़कर 74.43 के स्तर पर चल रहा था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट लेकर 1,797 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 25.17 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल के अनुसार, ‘‘अमेरिकी बांड प्रतिफल और डॉलर सूचकांक में वृद्धि के साथ बिकवाली से सोने की कीमतें दो सप्ताह में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2021 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

