देश की खबरें | सोने की तस्करी : एनआईए ने स्वप्ना सुरेश के बैंक लॉकर से एक करोड़ रुपये, एक किलो सोना जब्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोना तस्करी के सनसनीखेज मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को बताया कि उसने तिरूवनंतपुरम में स्वप्ना सुरेश के दो बैंक लॉकर से एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि और करीब एक किलोग्राम सोना जब्त किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि, 24 जुलाई सोना तस्करी के सनसनीखेज मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को बताया कि उसने तिरूवनंतपुरम में स्वप्ना सुरेश के दो बैंक लॉकर से एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि और करीब एक किलोग्राम सोना जब्त किया।

एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष पेश रिमांड रिपोर्ट में जांच एजेंसी ने कहा कि हिरासत के दौरान सुरेश ने बताया कि उसने अपराध की कमाई बैंक लॉकरों में रखी है और विभिन्न बैंकों में इनका निवेश जमा के तौर पर किया है।

यह भी पढ़े | Coronavirus: मुंबई में नहीं थम रहा COVID-19 का कहर, 1062 नए मरीजों की हुई पुष्टि, 54 की मौत.

एनआईए ने बताया कि 23 जुलाई को सुरेश के लॉकर में रखे 36.5 लाख रुपये और एक अन्य बैंक में रखे 64 लाख रुपये तथा 982.5 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए थे।

सुरेश और संदीप नायर की एनआईए की आज हिरासत खत्म होने के बाद उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया।

यह भी पढ़े | Kerala Gold Smuggling Case: स्वप्ना के लॉकर से 1 करोड़ रुपये, 1 किलो सोना जब्त किया गया, NIA.

एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अगर दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा किया जाता है तो वे फरार हो जाएंगे और मामले में साक्ष्यों से छेड़छाड़ करेंगे।

इसरने कहा कि मामले में आगे की जांच के लिए उन्हें और हिरासत में रखे जाने की जरूरत है।

एनआईए की याचिका पर विचार करते हुए अदालत ने आरोपी को 21 अगस्त तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इससे पहले अदालत ने एक अन्य आरोपी सरित को 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस बीच मामले की जांच कर रहे उत्पाद शुल्क (निषेध) आयुक्तालय ने भी सोना तस्करी मामले में सुरेश और नायर को शुक्रवार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\