देश की खबरें | सोना तस्करी मामला : अदालत ने सरगना को सात दिन के लिए सीमा शुल्क विभाग की हिरासत में भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. करीपूर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के माध्यम से हुई सोना तस्करी के पिछले सप्ताह के सनीसनीखेज मामले में स्थानीय अदालत ने तस्करी करने वाले कन्नूर के एक गिरोह के मुख्य सदस्य अर्जुन अयंकी को मंगलवार को सात दिनों के लिए सीमा शुल्क विभाग की हिरासत में भेज दिया।

कोच्चि, 29 जून करीपूर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के माध्यम से हुई सोना तस्करी के पिछले सप्ताह के सनीसनीखेज मामले में स्थानीय अदालत ने तस्करी करने वाले कन्नूर के एक गिरोह के मुख्य सदस्य अर्जुन अयंकी को मंगलवार को सात दिनों के लिए सीमा शुल्क विभाग की हिरासत में भेज दिया।

यहां सोमवार को सीमा शुल्क (निषेध) आयुक्तालय के समक्ष पेश हुए अयंकी को घंटों लंबी पूछताछ के बाद एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अयंकी को मंगलवार दोपहर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (आर्थिक अपराध) के समक्ष पेश किया गया।

सोमवार को अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार अयंकी के साथी मोहम्मद शफीक को सात दिनों के लिए सीमा शुल्क विभाग की हिरासत में भेज दिया।

अयंकी को सीमा शुल्क विभाग की हिरासत में भेजते हुए अदालत ने कहा कि उसके सहयोगी और तस्करी में विभिन्न स्तरों पर उसके साथ जुड़े लोगों के संबंध में और और जांच करने की जरूरत है।

एजेंसी ने बताया कि शफीक और अयंकी की एक साथ की पूछताछ सच्चाई को सामने लाने के लिए आवश्यक है।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि दोनों के जवाबों की जिरह जांच की आगे की दिशा तय करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\