एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 375 रुपये फिसला, चांदी 898 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट आने तथा रुपये के मूल्य में सुधार से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 375 रुपये टूटकर 46,411 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 375 रुपये फिसला, चांदी 898 रुपये टूटी

नयी दिल्ली, तीन नवंबर वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट आने तथा रुपये के मूल्य में सुधार से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 375 रुपये टूटकर 46,411 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,786 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 898 रुपये की गिरावट के साथ 62,052 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 62,950 रुपये प्रति किलो बंद हुई थी।

बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे मजबूत होकर 74.46 रुपये प्रति डॉलर हो गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,781 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 23.48 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिका के जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत बुधवार को 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,781 डॉलर प्रति औंस रह गयी। इससे सोने की कीमतों में गिरावट का रुख रहा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2021 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).