एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 172 रुपये फिसला, चांदी में 342 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये की विनिमय दर में सुधार के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 172 रुपये की गिरावट के साथ 47,246 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 172 रुपये फिसला, चांदी में 342 रुपये की तेजी

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर रुपये की विनिमय दर में सुधार के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 172 रुपये की गिरावट के साथ 47,246 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,418 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसके विपरीत, चांदी की कीमत 342 रुपये की तेजी के साथ 60,508 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,166 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया 31 पैसे की तेजी के साथ 75.59 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली लाभ के साथ 1,797 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 22.53 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थिति जिंस एक्सचेंज, कॉमेक्स में मंगलवार को हाजिर सोने की कीमत 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,797 डॉलर प्रति औंस के भाव पर रही।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2021 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).