जरुरी जानकारी | सोना मामूली गिरावट के साथ 44 रुपये टूटा, चांदी भी 206 रुपये गिरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना भाव में सोमवार को उतार-चढ़ाव का दौर रहा। अंत में यह मामूली गिरावट के साथ 44 रुपये टूटकर 53,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

नयी दिल्ली, 24 अगस्त दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना भाव में सोमवार को उतार-चढ़ाव का दौर रहा। अंत में यह मामूली गिरावट के साथ 44 रुपये टूटकर 53,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

इसी तरह चांदी भाव भी 206 रुपये घटकर 68,202 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

यह भी पढ़े | Kaun Banega Crorepati 12: अमिताभ बच्चन ने केबीसी 12 की शूटिंग की शुरू, सेट से फोटो की शेयर.

इससे पिछले सत्र के कारोबार में सोना भाव 53,084 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 68,408 रुपये प्रति किलोग्राम था।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘ दिल्ली हाजिर बाजार में 24 कैरेट सोना भाव में उतार-चढ़ाव रहा। इसकी वजह डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में घट-बढ़ होना रही।’’

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: अमिताभ बच्चन ने लालबाग के राजा की पुरानी फोटो शेयर कर, बाप्पा का किया स्वागत.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस अनुसंधान) नवनीत दमानी ने कहा कि की डालर मजबूती का बाजार सर्राफा बाजार पर असर पड़ा। इसके अलावा निवेशक अमेरिका की मौद्रिक नीति के बारे में कुछ स्पष्ट संकेत के लिए फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेराम पावेल के जैक्सन होल व्याख्यान का इंतजार कर रहे है। यह इसी सप्ताह होने वाला है।

अस्थायी आंकड़ों के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 52 पैसे टूटकर 74.32 पर बंद हुआ।

हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,950 डॉलर प्रति औंस और चांदी 26.80 डॉलर प्रति औंस पर रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\