जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक संकेतों से सोने, चांदी की कीमतों में गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मंदी के रुख को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई।
नयी दिल्ली, दो जुलाई अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मंदी के रुख को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में अगस्त डिलिवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 122 रुपये या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,532 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी। दिन के कारोबार के दौरान यह कीमती धातु 71,432 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गई।
हाजिर और वायदा बाजार में भी चांदी की कीमतों में गिरावट आई।
एमसीएक्स में सितंबर डिलिवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 81 रुपये घटकर 89,669 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
मंगलवार को मुंबई के हाजिर बाजारों में सोना 71,692 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 88,015 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के स्थानीय बाजारों में सोना लगभग स्थिर 74,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में जिंस शोध के वरिष्ठ विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, "सोने की कीमतें एक सीमित दायरे में कारोबार कर रही हैं, जिससे बाजार सहभागियों को चिंता बनी हुई है, क्योंकि ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बारे में अस्पष्टता के साथ-साथ बाजार अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से भी संकेत ले रहा है।
विदेशी बाजारों में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 2,329.60 डॉलर प्रति औंस और 29.54 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2024 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

