जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक रुख को देखते हुए सोना, चांदी कीमतों में गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख और रुपये के मूल्य में सुधार के बाद स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 210 रुपये की गिरावट के साथ 51,963 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 26 अगस्त वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख और रुपये के मूल्य में सुधार के बाद स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 210 रुपये की गिरावट के साथ 51,963 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,173 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी भी 1,077 रुपये की गिरावट के साथ 65,178 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 66,255 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘दिल्ली में 24 कैरेट सोना हाजिर में गिरावट जारी रही तथा रुपये के मजबूती और वैश्विक बिकवाली के कारण इसमें 210 रुपये की गिरावट आई।’’
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: इस सरकारी पेंशन स्कीम में आप भी कर सकते है निवेश, बुढ़ापे में नहीं होगी पैसे की किल्लत.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस अनुसंधान) नवनीत दमानी ने कहा कि ‘कोविड19 की वैक्सीन की संभावनाओं से जुड़ी आशा और अमेरिका-चीन के अधिकारियों के बीच से उत्पन्न सकारात्मक संकेतों से अर्थव्यवस्था के बारे में उत्साह जगा है, यही कारण है कि सोने में लगातार गिरावट दिख रही है।
घरेलू शेयर बाजार की तेजी और विदेशी निधि के सतत निवेश के कारण बुधवार को रुपया तीन पैसे की मजबूत के साथ 74.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रटीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,918 डॉलर प्रति औंस बोला जा रहा था जबकि चांदी का भाव 26.45 डॉलर प्रति औंस था।
पटेल ने भी कहा कि कोविड-19 का टीका को लेकर उम्मीद बढ़ने और अमेरिकी-चीन व्यापार तनाव कम होने से बुधवार को सोने में गिरावट जारी रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2020 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

