जरुरी जानकारी | सोना, चांदी में मामूली गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 81 रुपये घटकर 50,057 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गयी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 12 नवंबर बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 81 रुपये घटकर 50,057 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गयी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी जानकारी दी।
इससे पहले बुधवार को सोना 50,138 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़े | Dhanteras 2020: डिजिटल गोल्ड में Paytm, GooglePay और ब्रोकर फर्मों से करें निवेश, यहां जानिए सबकुछ.
इसी तरह चांदी भी चार रुपये की मामूली गिरावट के साथ 62,037 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। इससे पहले बुधवार को चांदी 62,041 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘मौजूदा त्योहारी सत्र में सोना व चांदी की कीमतें इसी दायरे में रहने की उम्मीद है। इनके भाव में निवेशकों व उपभोक्ताओं को कम उथल-पुथल देखने को मिलेगा।’’
यह भी पढ़े | Chhatt 2020: अदालत ने छठ पूजा पर एकत्र होने के लिए जारी किये दिशा निर्देश, पटाखों पर प्रतिबंध.
उन्होंने यह भी कहा कि धनतेरस के पावन मौके पर आभूषण निर्माताओं को अच्छी त्योहारी बिक्री की उम्मीद है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,865 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था। चांदी 24.09 डॉलर प्रति औंस पर सपाट थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2020 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

