एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक रुझान से सोने, चांदी में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सोने और चांदी की वैश्विक कीमतों में आयी कमी के साथ राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को प्रति दस ग्राम सोने की कीमत 229 रुपए गिरकर 47,074 रुपए रह गई।

जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक रुझान से सोने, चांदी में गिरावट

नयी दिल्ली, 12 मई सोने और चांदी की वैश्विक कीमतों में आयी कमी के साथ राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को प्रति दस ग्राम सोने की कीमत 229 रुपए गिरकर 47,074 रुपए रह गई।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार इससे पहले सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 47,303 रुपए पर बंद हुई थी।

चांदी की कीमत में भी कमी आयी और वह 717 रुपए घटकर 70,807 रुपये प्रति किलो रह गई। इससे पिछले दिन चांदी 71,524 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद इुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना प्रति ओंस 1,832 डॉलर पर नीचे बोला गया जबकि चांदी 27.38 डॉलर प्रति ओंस पर स्थिर रही।

एचडीएफसी सेक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कॉमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, "डॉलर की मजबूती और बॉंड प्रतिफल बढ़ने से सोने के दाम दबाव में आ गये।’’

विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिकी बॉंड प्रतिफल बढ़ने और डालर के मजबूत होने से सोने के दाम तीन सप्ताह के ऊंचे दाम से नीचे आ गये हैं। निवेशकों को अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़ों की भी प्रतीक्षा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2021 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).