जरुरी जानकारी | सोना 1,298 रुपये चमका, चांदी 1,910 रुपये मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं में तेजी तथा घरेलू मुद्रा के कमजोर होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 1,298 रुपये चमक कर 53,784 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, सात मार्च अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं में तेजी तथा घरेलू मुद्रा के कमजोर होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 1,298 रुपये चमक कर 53,784 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,486 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी भी 1,910 रुपये की बढ़त के साथ 70,977 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 69,067 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
रूस और यूक्रेन में तनाव बढ़ने के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ने से सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 84 पैसे टूटकर 77.01 प्रति डॉलर (अस्थायी) के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना जहां मजबूती के साथ 1,996 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, वहीं चांदी 25.81 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘यूक्रेन और रूस के बीच संकट के गहराने के कारण सोमवार को सोने का भाव 2,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था।’’
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘सोने का भाव 2,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छूते हुए तेजी से बढ़ रहा है। रूस-यूक्रेन के बीच संकट गहराने से निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्पों का रुख कर रहे हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2022 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

