एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 250 रुपये, चांदी 258 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,027 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

जरुरी जानकारी | सोना 250 रुपये, चांदी 258 रुपये मजबूत

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,027 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसी तरह चांदी भी 258 रुपये बढ़कर 66,842 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 66,584 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,782 डॉलर प्रति औंस और चांदी भी मामूली लाभ के साथ 26.05 डॉलर प्रति औंस पर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘पिछले 15 महीने में सबसे खराब साप्ताहिक गिरावट दर्ज करने के बाद सोमवार को सोने की कीमतों में सुधार देखा गया। डॉलर में मजबूती के बावजूद अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिफल में गिरावट से सोने की कीमतों को समर्थन मिला।’’

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च के उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘सोने की कीमतों में छह प्रतिशत की गिरावट के बाद इसमें उछाल देखा गया।’’

जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2021 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).