Gold Price: सोने में 34 रुपये की मामूली तेजी, चांदी 390 रुपये टूटी
दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 34 रुपये की मामूली तेजी के साथ 51,046 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के साथ रुपये के मूल्य में गिरावट के बीच सोने के भाव में तेजी आई.
नयी दिल्ली, 31 मई : दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 34 रुपये की मामूली तेजी के साथ 51,046 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के साथ रुपये के मूल्य में गिरावट के बीच सोने के भाव में तेजी आई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,012 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
इसके विपरीत, चांदी की कीमत 390 रुपये टूटकर 61,657 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 62,047 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख और कच्चे तेल कीमतों में तेजी की वजह से विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 77.66 (अस्थाई) प्रति डॉलर पर बंद हुआ. यह भी पढ़ें : धर्मसभा साधुओं के बीच कहासुनी :हनुमान के जन्मस्थल पर चर्चा टली
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,856 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 21.94 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘मंगलवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव मामूली तेजी के साथ 1,856 डॉलर प्रति औंस हो गया. इससे सोने की कीमतों में तेजी आई.’’
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2022 06:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

