एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 82 रुपये बढ़ा, चांदी 413 रुपये लुढ़की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख और रुपये के मूल्य में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 82 रुपये बढ़कर 45,952 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 82 रुपये बढ़ा, चांदी 413 रुपये लुढ़की

नयी दिल्ली, 13 सितंबर वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख और रुपये के मूल्य में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 82 रुपये बढ़कर 45,952 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में सोने की कीमतों में मजबूती और रुपये के मूल्य में गिरावट के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 82 रुपये की तेजी आई।’’

इसके विपरीत, चांदी की कीमत 413 रुपये लुढ़ककर 61,907 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। चांद पिछले कारोबारी सत्र में 62,320 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,790 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 23.66 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2021 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).