एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 800 रुपये की तेजी, चांदी 1,400 रुपये उछली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 800 रुपये मजबूत होकर 73,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | सोने में 800 रुपये की तेजी, चांदी 1,400 रुपये उछली

नयी दिल्ली, 21 जून अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 800 रुपये मजबूत होकर 73,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी लगातार चौथे दिन 1,400 रुपये के उछाल के साथ 93,700 रुपये प्रति किलो हो गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 92,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 73,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही। यह पिछले बंद भाव से 800 रुपये अधिक है।’’

अंतरराष्ट्रीय जिंस बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,360 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से 28 डॉलर अधिक है।

गांधी ने कहा कि शुक्रवार को सोने की कीमतों में उछाल की वजह अमेरिका में उम्मीद से कमजोर वृहत आर्थिक आंकड़े है। इससे यह संभावना बढ़ गई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व वर्ष 2024 में कम से कम दो बार ब्याज दर में कटौती करेगा।

चांदी भी 30.40 डॉलर प्रति औंस पर ऊंचा बोली गई। बृहस्पतिवार को यह 30.15 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2024 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).