एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 526 रुपये और चांदी में 1,231 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूत सुधार होने तथा रुपये की विनिमय दर में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 526 रुपये की तेजी के साथ 46,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 526 रुपये और चांदी में 1,231 रुपये की तेजी

नयी दिल्ली, एक जुलाई वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूत सुधार होने तथा रुपये की विनिमय दर में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 526 रुपये की तेजी के साथ 46,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,784 पर बंद हुआ था।

चांदी की भी 1,231 रुपये के उछाल के साथ 68,654 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 67,423 रुपये था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में सोने की कीमतों में मजबूत सुधार होने तथा रुपये के मूल्य में गिरावट आने के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 526 रुपये की तेजी आई।’’

विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार के आरंभिक कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य पांच पैसे घटकर 74.37 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,778 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 26.25 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2021 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).