जरुरी जानकारी | सोने में 441 रुपये, चांदी में 1,148 रुपये का उछाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 441 रुपये की तेजी के साथ 48,530 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 11 जून दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 441 रुपये की तेजी के साथ 48,530 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,089 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
इसी तरह चांदी भी 1,148 रुपये उछलकर 71,432 रुपये प्रति किलोग्राम की ऊंचाई को छू गया। पिछले सत्र में चांदी का बंद भाव 70,284 रुपये प्रति किलोग्राम था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मामूली गिरावट के साथ 1,896 डॉलर प्रति औंस था जबकि चांदी का भाव 28.15 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर बना रहा।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क के कमोडिटी एक्सचेंज (कॉमेक्स) में सोने की हाजिर कीमत शुक्रवार को 1,896 डॉलर प्रति औंस था जिससे सोने में मामूली गिरावट आई।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2021 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

