जरुरी जानकारी | सोने में 29 रुपये की तेजी, चांदी 149 रुपये टूटी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बावजूद रुपये में कमजोरी के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 29 रुपये की तेजी के साथ 46,974 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, छह दिसंबर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बावजूद रुपये में कमजोरी के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 29 रुपये की तेजी के साथ 46,974 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,945 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
हालांकि, चांदी की कीमत 149 रुपये घटकर 60,137 रुपये प्रति किलो रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,286 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे की गिरावट के साथ 75.42 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर आ गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,781 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 22.38 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘सोमवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस बाजार) में हाजिर सोने का भाव गिरावट के साथ 1,781 डॉलर प्रति औंस रह गया जिससे यहां सोने में नरमी आई।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2021 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

