जरुरी जानकारी | सोना 264 रुपये मजबूत, चांदी 362 रुपये चढ़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44,859 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44,859 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 362 रुपये की तेजी के साथ 58,825 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 58,463 रुपये प्रति किलो के भाव पर रही थी।
विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 74.19 रुपये प्रति डॉलर रह गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,739 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 22.26 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘सोने की कीमत सात सप्ताह के निचले स्तर तक फिसलने के बाद बुधवार को उसकी हानि कुछ कम हो गई।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2021 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

