Gold And Silver Price: सोना 250 रुपये चढ़ा, चांदी में 400 रुपये की तेजी
वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में आई तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 250 रुपये की बढ़त के साथ 63,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 19 जनवरी: वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में आई तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 250 रुपये की बढ़त के साथ 63,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
चांदी की कीमत भी 400 रुपये की मजबूती के साथ 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी. इससे पूर्व यह 75,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंस मामलों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों में सुधार के बीच, दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 250 रुपये की तेजी के साथ 63,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही.
वैश्विक बाजारों में सोना तेजी के साथ 2,027 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी भी मामूली तेजी के साथ 22.81 डॉलर प्रति औंस पर रही.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध मामलों के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण उत्पन्न अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग हो रही.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2024 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

